{"_id":"5db48bcc8ebc3e016b6b156c","slug":"political-etawha-news-knp5222290159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरई थाने में प्रदर्शन करने वाले भाजपाइयों से बातचीत करते थाना प्रभारी देवेश शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरई थाने में प्रदर्शन करने वाले भाजपाइयों से बातचीत करते थाना प्रभारी देवेश शुक्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। बलरई थाने के दरोगा और दो सिपाहियों ने रात डेढ़ बजे घर में घुसकर भाजपा नेता की मां व बहन के साथ गाली गलौज कर दी। इसके विरोध में शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर हंगामा कर दिया। महामंत्री की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसएसपी से बात की तो उन्होंने तीन दिन में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब डेढ़ घंटे हंगामे के बाद भाजपाई थाने से निकले।
बउथा गांव निवासी भाजपा नेता सुग्रीव धाकरे शुक्रवार रात घर पर नहीं थे। उनका आरोप है कि बलरई थाने के दरोगा और दो सिपाही रात करीब डेढ़ बजे घर पहुंचे और पत्नी व मां के साथ गाली गलौज की। सुबह घर लौटने पर पत्नी ने जानकारी दी। धाकरे ने क्षेत्र के अन्य भाजपा नेताओं को सूचना दी। इसके बाद धाकरे के साथ करीब 40 भाजपाई करीब 10:30 बजे थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देेवेश शुक्ला ने भाजपाइयों को जांच का आश्वासन दिया लेकिन भाजपाई नहीं माने। थाने पर मौजूद जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे को फोन पर जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष ने एसएसपी से बात कर भाजपाइयों को फोन पर बातचीत कर ही शांत कराया। महामंत्री शिवाकांत ने बताया एसएसपी ने तीन दिन में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दोपहर करीब एक बजे भाजपाई घर लौट गए। पुलिस का कहना है कि थाने से कोई दरोगा उनके घर ही नहीं गया। मामले की जांच कराई जाएगी। प्रदर्शन मेें डॉ. राजबहादुर यादव, पुष्पेन्द्र अग्निहोत्री, महेश गुप्ता, कुशलपाल सिंह , गोविंद शर्मा, रवि चोहान, अजय विदु, आशीष अग्निहोत्री, राहुल आदि शामिल रहे।