फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

मैनपुरी उपचुनाव के लिए आज नामांकन करेंगी डिंपल यादव

Sun, 13 Nov 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
political
इटावा: सैफई​ आवास पर पदाधिकारियों के साथ मैनपुरी उपचुनाव पर चर्चा करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश - फोटो : ETAWAH
इटावा/सैफई। ससुर मुलायम सिंह यादव की परंपरागत सीट मैनपुरी से डिंपल यादव सोमवार को नामांकन करेंगी। इसके लिए रविवार को सैफई आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों के साथ मंथन किया।
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में अखिलेश यादव शनिवार शाम सैफई पहुंच गए थे। रविवार को आवास पर वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
करीब तीन घंटे तक चली बैठक के बाद उपचुनाव के लिए सोमवार को पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव को नामांकन कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में भारी मतों से चुनाव जीतने की रणनीति भी बनाई गई। इसके लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि डिंपल यादव समाधि पर नेताजी का आशीर्वाद लेकर सैफई से मैनपुरी के लिए रवाना होंगी। नेता जी के आशीर्वाद से सपा प्रत्याशी ही भारी मतों से जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मैनपुरी सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, सैफई ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य आदि मौजूद रहे। जिला कार्यालय पर भी सपाइयों ने बैठक की।
एक-एक व्यक्ति के दिल में बसे नेता जी : धर्मेंद्र
पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मैनपुरी लोस क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति के दिल में नेता जी बसे हैं। नेता जी की कर्मभूमि होने के साथ ही उनकी जन्मभूमि सैफई भी इसी लोकसभा में आती है। यहां की जनता पूर्व सांसद डिंपल यादव को भारी मतों से जिताएगी।
अखिलेश यादव और परिवार के लोगों ने दी आहुतियां
सैफई। सैफई महोत्सव के संस्थापक रणवीर सिंह यादव की पुण्यतिथि पर रविवार को हवन कराया गया। समाधि स्थल पर हुए कार्यक्रम में अखिलेश यादव समेत पूरा परिवार शामिल हुआ।
सैफई के ब्लॉक प्रमुख रहे रणवीर सिंह का 20 वर्ष पहले निधन हो गया था। उन्होंने ही सैफई को ब्लॉक बनवाया था। सैफई महोत्सव की नींच भी रखी थी। इस समय उनकी पत्नी मृदुला यादव सैफई की ब्लॉक प्रमुख हैं। बेटा तेज प्रताप सिंह यादव राजवीर सिंह सांसद रह चुके हैं।
पुत्रवधु राजलक्ष्मी, अभयराम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव, आर्यन यादव ने यज्ञ भी में आहुति दीं।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।

समाधि स्थल पर रणवीर सिंह यादव की स्मृति में आयोजित हवन पूजन में परिवार के साथ आहुति देते सपा के रा?

समाधि स्थल पर रणवीर सिंह यादव की स्मृति में आयोजित हवन पूजन में परिवार के साथ आहुति देते सपा के रा?- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed