{"_id":"633f1bfa7207031f7335c9c7","slug":"political-etawah-news-knp7219185135","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः माला और भाला साथ रखें हिंदूः सतेंद्र दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः माला और भाला साथ रखें हिंदूः सतेंद्र दास
विज्ञापन
पक्का तालाब के पास हिंदू धर्म को संबोधित करते मुख्य अतिथि महंत सतेंद्र दास महाराज। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के मुख्य महंत आचार्य पं. सतेंद्र दास महाराज ने कहा कि एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में भाला रखें, तभी हिंदू धर्म की रक्षा हो सकेगी।
वह पक्का तालाब के किनारे हिंदू सेवा समिति की ओर से आयोजित विजय यात्रा व हिंदू धर्म सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने विश्वनाथ टिक्सी मंदिर से श्रीराम विजय यात्रा का शुभारंभ श्रीराम दरबार की आरती उतार कर किया। आचार्य सतेंद्र दास ने कहा कि हिंदू धर्म काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहम और भय शांत करने वाला है। जो धर्म की रक्षा करते हैं, धर्म उसकी रक्षा करता है। हिंदुओं के प्रति द्वेष चल रहा है। विचार करना होगा अन्यथा भयभीत होते रहेंगे। भयभीत न हों ओर निर्भय होकर अपना व धर्म का काम करें। दिसंबर 2023 में अयोध्या में राम मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में महंत सतेंद्र दास ने मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री काल में बेकसूर कारसेवकों पर गोली चलवा कर उनकी हत्या कराई थी। फिर भी वह रामलला से प्रार्थना करेंगे कि वह मुलायम सिंह को क्षमा कर दें। वह शीघ्र ही स्वस्थ हों। आदिपुरुष फिल्म में रावण एवं अन्य लोगों के दिखाए गए किरदार का विरोध करते हुए सरकार से फिल्म को बैन करने की मांग की है। इस दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया, हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रिया मिश्रा, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर, प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र शर्मा मौजूद रहे।