फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

बुजुर्ग घर से बैलेट से डाल सकेंगे वोट

Thu, 03 Feb 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
political
इटावा। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लाक स्तर पर मतदाता जागरूकता के लिए छह सदस्यीय टीम गठित की गई है। बृहस्पतिवार को टीम लीडर राम जनम सिंह के नेतृत्व में टीम ने विकास खंड सैफई के ग्राम बौराइन, नगला सेवा व नगला बाबा में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

टीम लीडर ने मतदाताओं को बताया 20 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव में सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। निर्वाचन आयोग ने इस बार 80 वर्ष से ज्यादा के उम्र के मतदाता, दिव्यांग व अशक्त मतदाता घर पर ही मतदान कर सकेंगे। बीएलओ ऐसे मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके बाद बैलेट के माध्यम से वह वोट डाल सकेंगे। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गांवों में नुक्कड़ नाटक, कठपुतली व फिल्मों के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार के बारे में जागरूक किया जाएगा। मंजू भदौरिया ने महिलाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करते हुए कहा मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ है। वह अपने मत की ताकत को पहचानेे। जागरूकता अभियान में मीनाक्षी पांडेय, सुनील चतुर्वेदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed