फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political,etawah,etawah news

भाजपा ने बनाई पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति

Mon, 14 Dec 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
political,etawah,etawah news
इटावा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई। इसमें आगामी पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। वोट के संबंध में जानकारी लेने के अलावा पंचायत चुनाव में अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं त्रिस्तरीय चुनाव के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भाजपा सभी पदाधिकारियों पूरी मेहनत से आगामी चुनाव में जुटे। चुनाव को लड़ा जाए इसकी कार्ययोजना तैयार की गई। जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे ने पंचायत चुनाव प्रदेश प्रभारी को पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हुए कहा कि चुनाव में संगठन अपना परचम लहराएगा।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में मिली जीत से खुश सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष होगा। जनपद से सपा का नामोनिशान मिट जाएगा। बैठक में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से पंचायत चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. विवेक द्विवेदी, पंचायत चुनाव के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता एवं प्रशांत राव चौबे, उपाध्यक्ष संजीव राजपूत, सुबोध तिवारी समेत जनपद के समस्त ब्लॉक के संयोजक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed