{"_id":"5f6a42468ebc3ebe9a7baa75","slug":"political-etawah-etawah-news-etawha-news-knp584201560","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में सडकों पर उतरेंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में सडकों पर उतरेंगे कांग्रेसी
विज्ञापन
इटावा। बिजली की अघोषित कटौती और कोरोना काल में उपभोक्ताओं से बिलों की वसूली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पल्लव दुबे ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि स्मार्ट मीटरों से ज्यादा रीडिंग आ रही है। बढ़ी हुई विद्युत दरें उपभोक्ताओं के लिए बोझ बनी हैं। बिजली चेकिंग और बकाया बिल वसूली के नाम पर धन उगाही का काम हो रहा है।
उन्होंने बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी 26 सितंबर को सुबह 11 बजे से शहर के मुख्य विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। इससे पहले यह प्रदर्शन सड़कों पर होगा। नगरपालिका चौराहे से नौरंगाबाद चौराहा, शास्त्री चौराहा होते हुए विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचेंगे। जो भी फीडर अघोषित विद्युत कटौती कर रहे हैं उनका भी घेराव लगातार किया जाएगा। प्रशासन जल्द से जल्द विद्युत विभाग के अधिकारियों को आदेशित करे कि जनता की समस्याओं का निदान करें।