{"_id":"5ef795358ebc3e42af3d39a3","slug":"political-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5679895158","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
इटावा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने बाइकों और सिलिंडरों को ठेलों में रखकर मार्च निकाला।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने शहर में प्रदर्शन किया। बाइकों व गैस सिलिंडरों को ठेले पर कांग्रेसी शहर की मुख्य मार्ग से होकर तहसील चौराहे पहुंचे। इसके बाद तहसील चौराहे से बलदेव चौराहा, राजा गंज चौराहा, तिकोनिया, कोतवाली चौराहा होते हुए कार्यालय पर पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि देश में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर देश में हाहाकार मचा हुआ है। सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है।
शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि डीजल पेट्रोल से अधिक कीमत में मिल रहा है। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव अनिल यादव, उदय भान सिंह यादव, मोहम्मद राशिद खान, आशुतोष दीक्षित, आरबी सिंह पाल, प्रशांत तिवारी, अरुण यादव, आलोक यादव, संजय दोहरे, कुसुमलता उपाध्याय, कमलेश वर्मा, जितेंद्र पाल, सुरेश शाक्य, आसिफ वारसी, मनोज दीक्षित, सरवर अली, रामजीवन कुशवाहा, सुनील कश्यप, राजेश कश्यप, हरेंद्र सिंह, शाहिद मंसूरी, रौनक खान, शिवम तिवारी, आनंद वर्मा, अनुज चतुर्वेदी, आमिर, विजेंद्र यादव, विमल शर्मा, सौरव यादव, नितिन यादव, रवि यादव, उमाशंकर यादव, हरि कृष्ण यादव, अरशद, आनंद वर्मा, उपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।