फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political,etawah,etawah news

कोंग्रेस के दो गुट भिड़े, मारपीट हुई, बीच बचाव में जिला अध्यक्ष का कुर्ता फटा

Wed, 10 Jun 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
political,etawah,etawah news
विवाद के दौरान बीचबचाव करने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह का कुर्ता भी फट गया। - फोटो : ETAWHA
इटावा। शहर अध्यक्ष के युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष को व्हाट्स एप ग्रुप से हटाने पर कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। दोनों गुटों में गाली गलौज और मारपीट हुई। बीचबचाव करने पहुंचे जिलाध्यक्ष मलखान सिंह का कुर्ता फट गया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। दोनों गुटों के नेताओं ने एक दूसरे पर मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, मामले की शुरुआत मंगलवार से हुई। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव को व्हाट्स एप ग्रुप से शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने हटा दिया। इस ग्रुप के दूसरे एडमिन पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण यादव भी है। इन्होंने जितेंद्र को फिर से जोड़ दिया। इसी बात पर दोनों के बीच मोबाइल पर जमकर कहासुनी हुई। एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। बुधवार सुबह को अरुण यादव नगरपालिका की छत पर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे। यहां महारसोई से भोजन के पैकेट बनाने का काम चल रहा था।
विज्ञापन

करीब 11 बजे शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे भी पहुंच गए। मंगलवार की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने जब देखा कि दो गुटों में मारपीट हो रही है तो वे बीचबचाव करने लगे। इस बीचबचाव में उनका कुर्ता भी फट गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण यादव का कहना है कि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने उन पर जानलेवा हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी है। वे ऐसे लोगों की पार्टी से निष्कासित किए जाने की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। बाद पुलिस के मनाने पर उठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने बताया कि अरुण यादव ने अपने साथियों के साथ उन पर जानलेवा हमला किया। पल्लव दुबे ने एसएसपी को एक पत्र दिया है। इसमें लिखा है कि अरुण यादव ने साथियों के साथ असलहों से लैस होकर कांग्रेस कार्यालय पर उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। इसमें उन्हें व उनके साथियों को गंभीर चोटें आईं। यह भी कहा गया कि इन लोगों ने दो हजार रुपये व एक सोने की चेन भी लूट ली।
जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने कहा कि परिवार का आपसी मामला हैं। पूरे मामले की जानकारी प्रदेश कार्यालय को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed