{"_id":"642f137667db1ca7a60da2c4","slug":"police-vehicle-and-car-collided-head-on-two-injured-etawha-news-c-12-1-166369-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पुलिस वाहन और कार में आमने-सामने टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पुलिस वाहन और कार में आमने-सामने टक्कर, दो घायल
Fri, 07 Apr 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार-भरथना मार्ग पर समथर बंबा पुलिया पर बुधवार रात को पुलिस की गाड़ी और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों वाहनों को भरतिया चौकी में खड़ा कराया गया है।
बुधवार रात को ऊसराहार की तरफ आ रही डायल-112 की गाड़ी व ऊसराहार से भरथना की तरफ जा रही कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक आशीष कुमार व उनकी बहन रोली घायल हो गए। पुलिस कर्मी कर्मवीर सिंह व सतीशचंद्र बाल-बाल बच गए। सीओ भरथना विवेक जावला व थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर भरतिया चौकी पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष ऊसराहार ने बताया कि तेज रोशनी की वजह से दोनों वाहनों में टक्कर हुई है। दो लोग घायल हुए हैं।