{"_id":"638ce145ef15f94ff1596eef","slug":"police-took-shivpal-nearest-bolck-pramuch-husband-from-house-etawah-news-knp7317766199","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शिवपाल के करीबी को पुलिस ने उठाया, कुछ देर बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शिवपाल के करीबी को पुलिस ने उठाया, कुछ देर बाद छोड़ा
विज्ञापन
इटावा। मैनपुरी सीट पर होने वाले उपचुनाव से एक दिन पहले ताखा ब्लॉक प्रमुख प्रीति यादव के पति ध्रुव यादव को पुलिस ने उनके घर से उठा लिया। उन्हें भरथना कोतवाली ले गई। वह प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के करीबी हैं। सूचना मिलते ही आक्रोशित समर्थक कोतवाली पहुंच गए। शिवपाल के डीएम से वार्ता करने के 10 मिनट बाद ही ध्रुव को छोड़ दिया गया।
रविवार सुबह करीब 9:30 बजे सीओ भरथना विजय सिंह फोर्स के साथ भरथना के मोहल्ला ब्रजराज नगर नई बस्ती में ध्रुव यादव के घर पहुंचे। गेट खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस दीवार कूदकर घर में घुस गई। ध्रुव को कोतवाली ले जाया गया। सपाइयों ने फोन पर प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को इसकी सूचना दी। उन्होंने तत्काल डीएम अवनीश राय और एसएसपी जयप्रकाश सिंह से बात की। अधिकारियों ने उन्हें छोड़ने के निर्देश दिए। करीब 10 मिनट बाद ध्रुव को छोड़ दिया गया। कुछ ही देर में शिवपाल ध्रुव के आवास पर पहुंचे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
कहा कि सरकार के इशारे पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि मतदान प्रतिशत कम रहे। मतदाताओं को डराया व धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं ध्रुव यादव ने कहा कि बेवजह कार्रवाई करके दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, अंकुर यादव, पूर्व चैयरमेन मनोज पोरवाल आदि कई नेता, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
पूछताछ के लिए ले गए थे : एसएसपी
एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि ध्रुव यादव को उपचुनाव को देखते हुए पाबंद किया गया था। इस संबंध में पूछताछ करने के लिए उन्हें कोतवाली लाया गया था। कुछ ही देर में उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिसकर्मी दीवार फांदकर घर के अंदर गए हैं, इस संबंध में जानकारी नहीं है।