फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police said four issues are resolved

पुलिस ने किया चार समस्याओं का निराकरण

Sun, 03 May 2015 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 03 May 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
Police said four issues are resolved

आईजी कार्यालय स्थित एक ‘नंबर भरोसे का’ पर शनिवार को चार शिकायतें दर्ज कराई गईं। चारों का तुरंत निस्तारण किया गया है। संबंधित थाना प्रभारी द्वारा आईजी कार्यालय  स्थित पब्लिक ग्रेवांस मैनेजमेंट सिस्टम में नोट कराई गई।

विज्ञापन


 शिकायत कर्ता धर्मेद्र ने  बताया कि कुछ लड़कों ने 15 दिन पूर्व आग लगा दी थी लेकिन पुलिस ने सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत संबंधित थानाध्यक्ष को पहुंचाई गई तो पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के एक शिकायतकर्ता ने अपने  दर्ज मामले में कोई कार्रवाई न करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


इस पर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रकरण में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई है। विवेचना पुन: शुरू कराई जा रही है। एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके पति दूसरी शादी कर रहे हैं जबकि उसका  मेंटीनेश का मामला विचाराधीन है। प्रभारी निरीक्षक द्वारा बताया गया कि शिकायत झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के  संजय वर्मा ने शिकायत की कि पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही। उल्टे उनके ऊपर ही मामला  दर्ज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि उनका तीन  भाईयों में मकान और  दुकान को लेकर विवाद है।  समाधान दिवस में समझौता कराने का प्रयास किया गया लेकिन समझौता नहीं  हो सका। 


तीनों पक्षों के खिलाफ शांति व्यवस्था के लिए 107/116 की कार्रवाई की गई है। एसएसपी डा. राकेशसिंह ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष शिकायतों का तुरंत निस्तारण करें। अन्यथा  उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed