फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police recovered 839 turtles filled with 24 sacks from a house in Kanpur Etawah

पुलिस ने एक घर से बरामद किए 839 कछुए, 24 बोरियों में कर रखे थे बंद

Thu, 19 Dec 2019 01:13 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: आसिम खान Updated Thu, 19 Dec 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police recovered 839 turtles filled with 24 sacks from a house in Kanpur Etawah
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भरथना थाना क्षेत्र के मोहल्ला गिहार नगर में बुधवार शाम निर्माणाधीन मकान के कमरे में 24 बोरियों में भरे 839 कछुए बरामद हुए हैं। एसडीएम, सीओ सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद 830 कछुए जीवित और 57 मृत मिले हैं।

विज्ञापन


बुधवार की शाम मुखबिर की सूचना पर एसडीएम इंद्रजीत सिंह, सीओ आलोक प्रसाद और चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह मोहल्ला गिहार नगर पहुंचे। यहां पर एक निर्माणाधीन मकान के कमरे के दरवाजे का ताला तुड़वाया गया। यहां पर करीब 24 बोरियां मिलीं। इसमें 839 कछुए बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


डीएफओ सत्यपाल, रेंजर लखना विवेकानंद दुबे, रेंजर भरथना पीपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर बरामद कछुओं से भरी बोरियों को अपनी कस्टडी में लिया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों से भी अधिकारियों ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कछुओं से भरी बोरियां बरामद की गईं हैं। इसमें लिप्त लोगों की जानकारी ली जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुछ कछुए मरे हुए हैं कुछ जिंदा हैं। देर शाम गिनती के बाद अधिकारियों ने बताया कि 24 बोरियों में 782 कछुए जिंदा और 57 मरे मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed