{"_id":"598def244f1c1b47768b4888","slug":"police-raid-after-the-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बाद होटल में पुलिस का उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के बाद होटल में पुलिस का उत्पात
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
होटल में तोड़फोड़ के बाद टूटी पड़ी कुर्सियां सामान
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर थाने में तैनात एक सिपाही से खाने का पैसा मांगना होटल मालिक को महंगा पड़ गया। सिपाही ने होटल मालिक से रौब झाड़ा तो बात मारपीट तक पहुंच गई। होटल मालिक व सिपाही के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने होटल में जमकर उत्पात किया। खाने से भरे बर्तन पलटा दिए और कुर्सी-मेज तोड़ दीं। पुलिस ने होटल से 40 क्वार्टर देशी शराब के बरामद होने की बात कही है। होटल मालिक, उसके पिता व चाचा के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
हाइवे मोबाइल पर तैनात सिपाही अनिल चौधरी गुरुवार रात करीब 10 बजे जिप्सी चालक सुभाष चंद्र व चौबिया थाने के सिपाही संतोष के साथ बरेली-इटावा रोड पर एक पेट्रोल पंप के समीप स्थित होटल बाला जी महाराज पर खाना खाने गया था। जहां खाने के पैसों को लेकर होटल मालिक प्रबल प्रताप उर्फ टिंकू पुत्र सुरेंद्र सिंह से उसकी झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ी की नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सिपाहियों ने घटना की जानकरी बसरेहर थाने में दी तो भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और उसने होटल में जमकर तोड़फोड़ की। इससे वहां खाना खा रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने होटल मालिक प्रबल प्रताप व उनके पिता सुरेंद्र सिंह व चाचा राकेश को थाने ले आई। सिपाही के साथ मारपीट की घटना की सूचना पर आसपास के थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद बसरेहर, चौबिया, वैदपुरा, सैफ ई के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल ने होटल की छानबीन की। होटल के पीछे लोहे की चारपाई से देशी शराब के 16 क्वार्टर और खाना बनाने के लिए पड़ी लकड़ी के ढेर मे रखी बोरी से 34 क्वार्टर शराब के बरामद होने का दावा किया गया। होटल मालिक ने बताया कि सिपाही सादी वर्दी में खाना खाने आए थे। होटल पर बसरेहर थाने के फोर्स को 50 रुपये में दाल, रोटी व पनीर की सब्जी के साथ 80 रुपये रुपये में पेट भर खाना देते हैं। सिपाही सादी वर्दी में होने के कारण उन्होंने आम आदमी की तरह पूरे रुपये मांगे तो सिपाही नेे पिता से गाली गलौज कर हाथ उठा दिया। इस पर दोनों में मारपीट हो गई। कुछ देर में भारी फोर्स पहुंच गई और उन लोगों को मारते-पिटते थाने ले गई। पीछे से उन्होंने होटल का सारा खाना व मेज-कुर्सी फेंक दी। सारा सामान तोेेेेेेड़ दिया आरोप है कि पुलिस कर्मी उनकी गोलक में रखे रुपये भी लूट ले गए।
विज्ञापन
वहीं घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रमाकांत दुबे ने बताया कि होटल पर शराब की बिक्री की जानकारी मिली थी। इस पर हाइवे मोबाइल के चालक सुभाष चंद्र व बसरेहर थाने से सिपाही अनिल चौधरी और चौबिया थाने का सिपाही जिसकी ड्यूटी हाइवे मोबाइल पर थी, इनको होटल चेक करने के लिए भेजा गया था। इस पर होटल मालिक व परिजनों ने इन पर हमला कर दिया। इसमें सिपाही अनिल घायल हो गया, जब घटना की सूचना मिली तो मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और प्रबल प्रताप उर्फ टिंकू, सुरेंद्र व राकेश को पकड़ लिया। होटल की तलाशी ली गई तो 40 देशी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। इन तीनों को सिपाही के साथ मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने व अवैध शराब बरामद होने के आरोप में जेल भेजा गया है।