फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police not listening vivtims

Etawah News: थानों के लगाते रहे चक्कर, दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

Thu, 26 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
police not listening vivtims
जसवंतनगर (इटावा)। वाहन में फंसकर आठ किलोमीटर तक घसीटने से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करने से बच रही है। जसवंतनगर पुलिस का कहना है कि हादसा सिरसागंज क्षेत्र में हुआ है। मुकदमा वहीं दर्ज होगा। जबकि सिरसागंज पुलिस ने जसवंतनगर का मामला बताकर परिजनों को टरका दिया। बुधवार शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन

सोमवार रात सड़क दुर्घटना में जसवंतनगर के धौलपुर खेड़ा गांव निवासी जयवीर (32) की मृत्यु हो गई थी। उसकी बाइक मीठेपुर फ्लाईओवर पर मिली थी। जबकि शव जसवंतनगर में ओवरब्रिज पर मिला था। इन दोनों के बीच करीब आठ किलोमीटर की दूरी है। पुलिस के मुताबिक, टक्कर लगने से जयवीर वाहन में फंस गया और आठ किलोमीटर दूर तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। जसवंतनगर थाना प्रभारी ने मंगलवार रात घटनास्थल करहल क्षेत्र का बताया। जबकि बुधवार सुबह उन्होंने सिरसागंज क्षेत्र में हादसा होने की बात कही। मृतक के पिता जयराम बघेल बुधवार को जसवंतनगर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें सिरसागंज थाने भेज दिया। सिरसागंज में भी मुकदमा दर्ज करने से पुलिस से बचती रही। वहीं, हादसा करने वाले वाहन के बारे में भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई संजय कुमार और देवेश का कहना है कि वह बाबा की शाला चौकी के इंचार्ज भगवान सिंह से घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए मिले थे। उन्होंने क्षेत्र में कोई हादसा न होने की बात कहकर जसवंतनगर थाने भेज दिया। जसवंतनगर थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी का कहना है कि घटना बाबा की शाला चौकी फिरोजाबाद क्षेत्र में हुई है। इसलिए रिपोर्ट वहीं दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed