फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police negligence killing, robbery

पुलिस की लापरवाही से हो रही हत्या, लूट जैसी वारदात

Thu, 25 Jun 2020 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Police negligence killing, robbery
फोटो संख्या 01 पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते सांसद रामशंकर कठेरिया - फोटो : ETAWHA
सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि सांसद ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से पूर्ववर्ती सरकारों जैसी घटनाओं को बदमाश अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने डीजीपी से सीओ और थानेदार की कार्यशैली की शिकायत कर इन्हें हटाने और घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।
गुरुवार को सांसद कठेरिया ने दयाशंकर के परिजनों से मुलाकात की। दरअसल, 19 जून को निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से सटे ताखा चौराहे के पास को बदमाशों ने दयाशंकर को गोली मारकर लूट की वारदात की थी। खुलासा न होने पर सांसद ने नाराजगी जताई है।

सांसद ने सीओ भरथना अलोक प्रसाद से बात की तो उन्होंने काम की व्यस्तता का हवाला दिया।
सांसद ने डीजीपी को फोन करके कहा कि पुलिस की कार्यशैली की वजह से भरथना सहित अपराध के नजरिए से संवेदनशील रहे इलाकों में फिर से बदमाश बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सीओ और थानेदार को तत्काल हटाकर किसी काबिल पुलिस अफसर को घटना की जांच सौंपने और खुलासा करने की मांग की।
इधर, दयाशंकर की पत्नी देवकी ने कहा कि दो मासूम बेटियां हैं। आय का स्रोत नहीं होने से पेट भरना भी मुश्किल हो गया है।
सांसद ने देवकी को आर्थिक सहायता दिलाने के साथ उसकी शिक्षा के मुताबिक किसी विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान स्थानीय विधायक सावित्री कठेरिया और बीेजेपी के जिलाध्यक्ष अजय धाकरे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed