{"_id":"5f3f95728ebc3e3cb85a812b","slug":"police-ne-sukraksha-me-karaya-antim-sanskaar-etawha-news-knp5778907130","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह करने वाले वांछित का कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह करने वाले वांछित का कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
फोटो संख्या 14 मृतक पुष्पेंद्र दोहरे की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
बकेवर/महेवा। पुलिस के पकड़ने के दौरान खुद को आग के हवाले करने वाले वांछित पुष्पेंद्र दोहरे का शव बृहस्पतिवार को पुलिस की सुरक्षा में महेवा गांव पहुंचाया गया। बवाल की आशंका पर मृतक के भाई को भी पुलिस ने घटना के बाद थाने में बैठा लिया था। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कस्बा महेवा में पुलिस दबिश के दौरान वांछित पुष्पेंद्र दोहरे ने घर में घुसकर आग लगा ली थी। उपचार के दौरान सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया था। बृहस्पतिवार को डॉक्टरों के एक पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद सिविल लाइन और वैदपुरा थानाध्यक्ष की सुरक्षा में शव महेवा पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम हाउस से महेवा तक रास्ते में सुरक्षा के लिए संबंधित पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए थे।
अंतिम संस्कार होने तक पुलिस फोर्स किसी बवाल की आशंका से सशंकित थी। इसी के चलते पुलिस ने घटना के बाद पुष्पेंद्र के बड़े भाई को पकड़कर थाने में ही बैठा रखा था। थाने पर बैठाए गए व्यक्ति की पत्नी पुलिस से पति को छोड़ने की दिनभर गुहार भी लगाती रही। इस संबंध में सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र के भाई को पकड़ा नहीं था, बल्कि पुष्पेंद्र के आग लगा लेने के बाद किसी तरह बवाल न हो इसलिए सुरक्षा संदेह के तौर पर बैठाया गया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अवकाश के बीच से ही लौटे
महेवा की घटना के बाद देर रात एसएसपी आकाश तोमर बकेवर थाने पहुंचे। उन्होंने मृतक के भाई और भाभी से घटना के संबंध में जानकारी ली और घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। बकेवर थाना प्रभारी रमेश सिंह जो तीन दिन के अवकाश पर थे, उनको गुरुवार दोपहर तक अवकाश से वापस आना था। लेकिन महेवा के मामले की गंभीरता के चलते किसी प्रकार के बवाल की आशंका पर थाना प्रभारी रमेश सिंह अवकाश के बीच ही बुधवार देर रात थाने पर आ गए थे।

फोटो संख्या 15 घर में रोते-बिलखते परिवारीजन- फोटो : ETAWHA

फोटो संख्या 16, 16आर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कस्बा में तैनात पुलिस फोर्स और गश्त करती पुलिस- फोटो : ETAWHA