फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police ne bhagaya

सपा और भाजपा समर्थकों को खदेड़ा

Mon, 21 Feb 2022 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
police ne bhagaya
बकेवर। ग्राम सराय मिठ्ठे के मतदान केंद्र पर सपा और भाजपा समर्थकों के नारेबाजी करने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ और पुलिस फोर्स ने सभी को खदेड़ा। घरों में छिपे बाहरी लोग भी निकाले गए। इस पर पूर्व ब्लाक प्रमुख की पुलिस से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के किनारे स्थित ग्राम सराय मिठ्ठे के मतदान केंद्र के बाहर दोपहर डेढ़ बजे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मतदान केंद्र से करीब बीस मीटर दूर सपा का बस्ते पर समर्थक सपा के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। दरअसल उस समय एक न्यूज चैनल का संवाददाता स्थानीय सपा नेता की बाइट ले रहा था।
विज्ञापन

सपाइयों को नारेबाजी करते देख भाजपाई भी जोश में आ गए। उन्होंने भाजपा के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पार्टी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। मारपीट की नौबत आती तब तक सूचना पर सीओ फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मतदान केंद्र के बाहर थोड़ी दूर पर एकत्रित सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं को मौके से खदेड़ा। सपा कार्यकर्ताओं को लबारपुरा गांव की ओर और भाजपा कार्यकर्ताओं को ग्राम सरायमिठ्ठे की तरफ खदेड़ दिया।

सीओ ने ग्राम सराय मिठ्ठे में रोड के किनारे बने मकानों में छानबीन कराई। दोनों दलों के छिपे कार्यकर्ताओं को कड़ी नसीहत देकर बाहर निकाला। एक घर में सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद यादव को भी पुलिस ने बैठा पाया तो सीओ ने उनको मौके से जाने के लिए कहा।
इससे पूर्व ब्लाक प्रमुख और पुलिस में नोकझोंक हो गई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख भी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed