{"_id":"6167230a61c67248c678cbae","slug":"police-etawah-news-knp658145520","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: स्मार्ट युवती को देख रिझाए नहीं, हो सकती है महिला पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: स्मार्ट युवती को देख रिझाए नहीं, हो सकती है महिला पुलिसकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रामलीला मैदान, राम बरात और भरत मिलाप के दौरान किसी युवती, महिला के साथ अशोभनीय हरकत शोहदों को भारी पड़ सकती है। जींस, टी-शर्ट आदि फैशनेबल परिधानों में नजर आने वाली यह युवतियां महिला पुलिसकर्मी भी हो सकती हैं। उनके पीछे पुरुष पुलिसकर्मी भी सादे कपड़ों में रहेंगे। अगर किसी ने कोई अश्लील हरकत की तो तुरंत पकड़े जाएंगे। फिर पहुंच जाएंगे सीधे हवालात। पुलिस अफसरों ने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा का खाका तैयार किया है।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में इटावा शहर में पुरानी रामलीला मैदान, भरथना, जसवंत नगर, निवाड़ीकला, बसरेहर में रामलीला का आयोजन होता है। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग लीला व रावण दहन देखने आते हैं। इन स्थानों पर सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। अधिक भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी।
हर रामलीला मैदान में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कम से कम 20 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसी ही कड़ी सुरक्षा दशहरा के बाद भरत मिलाप के दौरान भी रहेगी। जिले में निकलने वाली राम बरात पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस और एलआईयू के लोग लगातार नजर रख रहे हैं। त्योहारों के दौरान किसी ने गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।