{"_id":"611412558ebc3e687305f5de","slug":"police-etawah-news-knp6457068167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर छात्र को फर्जी तरीके से जेल भेजने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पर छात्र को फर्जी तरीके से जेल भेजने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पछायगांव थाने के एक दरोगा पर छात्र को फर्जी तरीके से तमंचा लगाकर जेल भेजने का आरोप लगा मुख्यमंत्री व आईजी रेंज कानपुर से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता पीड़ित छात्र के भाई ने जांच की मांग की है।
भाऊपुरा गांव निवासी शिवा श्रीवास्तव ने बताया कि पिता कमलेश कुमार की गांव में सरकारी राशन की दुकान है। कक्षा 11 में पढ़ने वाला छोटा भाई अजय भी दुकान पर बैठता है। कुछ दिन पहले थाने के एक दरोगा शक्कर मांगने आए। अजय ने बताया कि सरकार ने शक्कर बंद कर दी है। आरोप है कि इससे खुन्नस खाकर दरोगा ने आठ अगस्त को अजय को पकड़ लिया और थाने में बैठा लिया।
अजय को छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये भी लिए लेकिन फिर फर्जी तथ्यों के आधार पर अजय पर तमंचा व कारतूस लगाकर जेल भेज दिया। बताया कि पूर्व में पिता व भाई पर कोई मामला दर्ज नहीं है। मामले में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी।