फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police

दरोगा पर छात्र को फर्जी तरीके से जेल भेजने का आरोप

Wed, 11 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
police
इटावा। पछायगांव थाने के एक दरोगा पर छात्र को फर्जी तरीके से तमंचा लगाकर जेल भेजने का आरोप लगा मुख्यमंत्री व आईजी रेंज कानपुर से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता पीड़ित छात्र के भाई ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन

भाऊपुरा गांव निवासी शिवा श्रीवास्तव ने बताया कि पिता कमलेश कुमार की गांव में सरकारी राशन की दुकान है। कक्षा 11 में पढ़ने वाला छोटा भाई अजय भी दुकान पर बैठता है। कुछ दिन पहले थाने के एक दरोगा शक्कर मांगने आए। अजय ने बताया कि सरकार ने शक्कर बंद कर दी है। आरोप है कि इससे खुन्नस खाकर दरोगा ने आठ अगस्त को अजय को पकड़ लिया और थाने में बैठा लिया।
विज्ञापन

अजय को छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये भी लिए लेकिन फिर फर्जी तथ्यों के आधार पर अजय पर तमंचा व कारतूस लगाकर जेल भेज दिया। बताया कि पूर्व में पिता व भाई पर कोई मामला दर्ज नहीं है। मामले में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed