{"_id":"5ef6336f8ebc3e42c45992b5","slug":"police-did-not-become-active-despite-mp-s-displeasure-etawha-news-knp5677851167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नहीं कर पाई हत्या और लूट का खुलासा, बढ़ रहा ग्रामीणों का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस नहीं कर पाई हत्या और लूट का खुलासा, बढ़ रहा ग्रामीणों का आक्रोश
विज्ञापन
ताखा क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास युवक की हत्या करके लूट की वारदात का खुलासा पुलिस सात दिन बाद भी नहीं कर पाई। गुरुवार को सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने इस मामले में पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई थी।
भरथना के आलमपुर निवासी दयाशंकर शाक्य की 19 जून को बदमाशों ने लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। गांव वालों की नाराजगी बढ़ते देख गुरुवार को सांसद और क्षेत्रीय विधायक आलमपुर गांव पहुंचीं।
उन्होंने डीजीपी से बात करने के बाद सीओ और थानेदार को 24 घंटे में घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। मृतक के भाई विनय शाक्य ने बताया कि सांसद की नाराजगी के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन
घटना के समय दयाशंकर के साथ मौजूद उसकी पत्नी देवकी और साली से बदमाशों को हुलिया पता कर अब गांव वाले खुद आसपास के क्षेत्र में सक्रिय गिरोहों का पता लगाने में जुटे हैं।