{"_id":"61ec4704eb8fdb4d714197e1","slug":"police-caught-shiva-s-killer-friend-etawah-news-knp6767666157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवा के हत्यारे दोस्त को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवा के हत्यारे दोस्त को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। पांच दिन पहले सफाई कर्मचारी की हत्या के आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद दोस्त ने दोस्त की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी थी।
सैफई थाने से महज 500 मीटर दूर बीते मंगलवार को रात में मिथुन ने अपने दोस्त शिवा की हत्या कर शव इटावा-मैनपुरी रेलवे लाइन पर फेंका था। दोनों ही उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारी पद पर कार्यरत थे।
मिथुन ने 10 हजार रुपये के लेनदेन में शिवा को मौत के घाट उतारा था। शिवा के भाई प्रवीण ने मिथुन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापे मार रही थी।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक खान और दरोगा बृजेश कुमार ने गश्त के दौरान हैंवरा गांव के पास मिथुन को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि मिथुन कहीं भागने की फिराक में था।
पूछताछ में मिथुन ने बताया कि शिवा को उसने दस हजार रुपये उधार दिए थे। चार हजार रुपये लौटा दिए थे। बाकी के पैसे मांगने पर बहाने बनाता था। बताया कि 19 जनवरी को दोनों ने साथ में शराब पी।
इस दौरान शिवा से जब तगादा किया तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिवा के भाई प्रवीण की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बताया कि मिथुन को जेल भेज दिया गया है।