फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police caught 13 gamblers, 88 thousand rupees recovered

Etawah News: पुलिस ने 13 जुआरी पकड़े, 88 हजार रुपये बरामद

Mon, 14 Aug 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police caught 13 gamblers, 88 thousand rupees recovered
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में रविवार रात एक घर में जुआ खेला जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया। जुए में दांव पर लगाए 88 हजार रुपये नकद पुलिस ने मौके से बरामद किए।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह को सुंदर पुर गांव में एक घर में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर छापा मारा। इस दौरान एसओजी टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जुआ खेल रहे 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी बैरून कटरा साहब खां, राहुल निवासी कटराबल सिंह, राज पाल निवासी राम गंज चौराहा, राम बाबू शर्मा निवासी नौरंगाबाद, नईम निवासी उर्दू मोहल्ला, सत्यशील निवासी छिपैटी, सुरेंद्र निवासी शाहकमर, जितेंद्र निवासी कटरा शमशेर खां, भरत निवासी कटरा बल सिंह, सुमित शाक्य निवासी कटरा साहब खां, शिवम निवासी कटरा बल सिंह, राज कुमार निवासी कटरा बल सिंह, अनमोल निवासी कटरा साहब खां शामिल हैं। पुलिस को मौके से 88 हजार एक सो 70 रुपये के अलावा 12 मोबाइल भी बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए सभी जुआरियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed