फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police assault , the accused delivered

पुलिस पर हमला, आरोपी को छुड़ाया

Thu, 03 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 03 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police assault , the accused delivered
बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम बाउथ में गुरुवार दोपहर अपहरण के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर गांव वालों ने हमला बोल दिया। गांव वालों ने पुलिस की गिरफ्त से आरोपी को छुड़ा लिया।
विज्ञापन


आक्रोश बढ़ता देख पुलिस को अपने कदम वापस खींचने पड़े। पुलिस बगैर मुल्जिम के ही थाने लौट आई। उधर गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बा कारण उनके घर में घुसकर उनके साथ अभद्रता की। महिलाओं ने भाजपा नेता मनीष यादव पतरे के साथ कचहरी आकर एसएसपी मंजिल सैनी से गुरुवार दोपहर को इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। उधर पुलिस ने अपहरण के आरोपी को छुड़ाने के मामले में ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गुरुवार दोपहर बाउथ गांव की आरती, मुन्नी देवी, राजेंद्री देवी, क्षमा देवी,पप्पी देवी आदि ने एसएसपी के समक्ष अपनी फरियाद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ आये भाजपा नेता मनीष यादव पतरे, बादशाह राजपूत, विकास भदौरिया ने बताया कि बलरई पुलिस गांव की राजेंद्री देवी के घर में घुसी। पुलिस उनके घर में मौजूद महिलाओं से अभद्रता करने लगी। इस पर आसपास के घरों से भी महिलाएं निकल पड़ी। महिलाओं ने पुलिस से घर में घुसने का कारण पूछा।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को धमकाया, अभद्रता की और मुकदमा लगाकर जेल भेजने की धमकी दी। भाजपा नेताओं ने एसएसपी से मामले की जांच कर महिलाओं के साथ न्याय करने की मांग की। उधर इस मामले में एसओ अनूप निगम ने बताया कि नगला विशुन की मायादेवी का पुत्र हरीशंकर अगस्त 2015 से गायब है।

मायादेवी ने अपने पुत्र के अपहरण  का आरोप लगाते हुये बाउथ निवासी कप्तान सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसी मामले की विवेचना के दौरान थाने के दरोगा सुधाकर सिंह बाउथ गये थे। वहां उन्होंने कप्तान सिंह के घर में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। घर में मौजूदा महिलाओं के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए।


गांव वालों ने पुलिस से कप्तान को छुड़ाकर फरार करने में मदद की। कप्तान सिंह फरार हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने किसी महिला के साथ अभद्रता नहीं की है। इस मामले में फरार आरोपी कप्तान सिंह, राजेंद्री देवी, पुष्पा देवी, रामकुमार, सोनू, रामचंद्र, रामबाबू और अनिल सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस पर हमला करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed