फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police alert about farmers' Ardas

किसानों की अरदास को लेकर पुलिस सतर्क

Tue, 12 Oct 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police alert about farmers' Ardas
इटावा। लखीमपुर खीरी प्रकरण किसानों की अंतिम अरदास को लेकर मंगलवार की सुबह से ही जिले प्रशासन ने सतर्क नजर आया। गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर में पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने मुआयना किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि पुलिस अंतिम अरदास को लेकर गुरुद्वारा गई थी। यहां के स्थानीय लोगों से जानकारी एकत्र की गई। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष तरन पाल सिंह कालड़ा ने बताया कि पुलिस आई थी।
विज्ञापन

मुआयना कर वापस लौट गई। गुरुद्वारे में अंतिम अरदास का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था। भरथना में गुरुद्वारे में अंतिम अरदास कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के नेताओं व कस्बाई लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर किसान सभा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज न केवल किसान, बल्कि संविधान की भी हत्या की जा रही है। पूर्व चेयरमैन अजय यादव ने कहा कि शहीदों का बलिदान सरकार के ताबूत में आखिरी कील का काम करेगा।
इस दौरान मधुर यादव, जयवीर सिंह, महेश चंद यादव समेत भाकियू के कई नेताओं ने संबोधित किया। सपा नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा ने शहीद किसानों के संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

वहीं, प्रधान आपेंद्र कुमार, सुरेश सिंह, रनियां गांधी, सगीर अहमद, संजीव कुमार यादव जिलाध्यक्ष लोक शक्ति ने गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। संचालन माकपा नेता अनिल दीक्षित ने किया। घरों पर मोमबत्ती भी जलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed