फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police action against mafiya

Etawah News: कार्रवाई का चलेगा हंटर, शातिरों की टूटेगी कमर

Sun, 02 Apr 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 02 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
police action against mafiya
इटावा। शातिर अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। गैंगस्टर अनीस उर्फ पासू की पत्नी के कटरा पुर्दल खां में बने सितारा गारमेंट शोरूम पर गुरुवार को बुलडोजर चलने के बाद कुछ और शातिरों की संपत्ति का चिह्नांकन किया गया है। पिछले दिनों पकड़े गए शातिर ठग मनोज पाल की ढाई करोड़ की संपत्ति का पता चला है। इसके अलावा अपराधी निलेश की करीब 60 लाख की और संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी है। 23 मार्च को उसकी 1.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी।
विज्ञापन

29 मार्च को पुलिस ने बसरेहर कस्बा निवासी शातिर ठग मनोज उर्फ कल्लू पाल को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 12 जिलों के डीएम, एसपी, एसएसपी की मोहरें, डिप्टी सीएम के दो फर्जी लेटर पैड, तीन लाख के दो मोबाइल और एक कार बरामद हुई थी। मनोज खुद को सचिवालय का कर्मी बताकर लोगों को नौकरी, ट्रांसफर, पोस्टिंग व असलहों का लाइसेंस बनवाने का झांसा देकर ठगता था। उसने साथियों की मदद से करोड़ों की ठगी की। इसी धन से इसने सिविल लाइन क्षेत्र में ढाई करोड़ का आलीशान मकान बनवाया। पुलिस ने इस मकान काे कुर्क करने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी तरह, जसवंतनगर के परसौआ गांव में रहने वाले शातिर निलेश उर्फ रिंकू की 60 लाख की और संपत्ति का पता चला है। यह संपत्ति भी नीलेश ने आपराधिक गतिविधियों के जरिये कमाई है। इस संपत्ति को भी पुलिस ने कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। नीलेश दो साल से फरार है। उस पर व्यवसायी गिरीश उर्फ भोले यादव की अपहरण के बाद हत्या करने का मुकदमा चल रहा है। उस पर मैनपुरी, दिल्ली, राजस्थान, आगरा, इटावा, सिरसागंज, हरिद्वार, फिरोजाबाद आदि थानों में हत्या, लूट, चोरी, मुठभेड़, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, आबकारी अधिनियम, हत्या के प्रयास व एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज पाल के साथी की तलाश में लखनऊ में पुलिस ने डाला डेरा
पुलिस को मनोज पाल के साथी लखनऊ गोमती नगर निवासी उमेश के बारे में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। उमेश मूलरूप से बाराबंकी का रहने वाला है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्ति के मामले में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मनोज पाल और नीलेश की संपत्ति का चिह्नांकन हो गया है। कुछ की संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है। कुर्क की कार्रवाई पहले की जाएगी। इसके बाद न्यायिक प्रक्रिया को पूरा कर इन्हें जमींदोज किया जाएगा।
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
इटावा। नौकरी दिलाने, तबादले और मनचाही तैनाती कराने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर के साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बसरेहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दूसरे आरोपी अजय मिश्रा निवासी बालपुर बाजार थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल, सिम, फर्जी मीडिया रिपोर्टर का आईडी कार्ड समेत कई अन्य प्रपत्र बरामद किए गए हैं। किश्नी के गांव उजागरपुर के राजेश कुमार पाल के बेटे की नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख 90 हजार रुपये ठगने की रिपोर्ट किश्नी के गांव उजागरपुर के मनोज उर्फ कल्लू के खिलाफ लिखाई गईथी। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसके दूसरे साथी का भी नाम प्रकाश में आया था। इस पर उसकी तलाश की जा रही थी। एसएसपी संजय कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि अजय को पकड़ लिया गया है। (संवाद)





जयपुर में है अनीस उर्फ पासू का ठिकाना
पुलिस को अनीस उर्फ पासू के जयपुर में होने का पता चला है। अनीस जमानत मिलने के बाद चित्रकूट जेल से रिहा हुआ था। वहां उस पर कौन से मामले दर्ज हैं, इस बारे में पुलिस वहां के अफसरों से जानकारी जुटा रही है। अनीस की पत्नी कहकशां बेगम के नाम दर्ज कटरा पुर्दल खां में बने सितारा गारमेंट शोरूम को प्रशासन ने गुरुवार को ढहा दिया था। शोरूम में कुल 35 दुकानें थीं। कोरोना काल में इस शोरूम को सील कर दिया गया था। यहां की 16 दुकानें अकेले साबितगंज निवासी हाजी शाहबुद्दीन की थीं। इसके लिए उन्होंने 45 लाख रुपये पगड़ी दी थी। कार्रवाई कितनी अहम थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला प्रशासन की ओर से आठ थानों की फोर्स को तैनात करके ड्रोन कैमरे से इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed