फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Polica arrest a tres ladrones

पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार

Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Polica arrest a tres ladrones
जसवंतनगर (इटावा)। पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान चोरी के ऑटो से जा रहे तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का सामान और दो चाकू बरामद किए गए हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बा चौकी इंचार्ज कपिल देव सिंह और एसआई राजेश कुमार रविवार रात कचौरा रोड पर भोगनीपुर नहर पुल के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक ऑटो आता हुआ दिखाई दिया। उसमें तीन लोग सवार थे और बोरो में कुछ सामान रखा था। पूछताछ में ऑटो सवार पुलिस को सही जानकारी नहीं दे सके। बोरो में एक गैस सिलिंडर, ईको साउंड सिस्टम, मिक्सर, कॉर्ड लेस माइक बरामद हुआ। ऑटो भी चोरी का निकला। तीनों ने अपने नाम अजनौरा निवासी आरब जाटव, फिरोजाबाद निवासी कन्हैया, कांशीराम कॉलोनी जसवंतनगर निवासी अकेला बताए।
विज्ञापन

आरब और कन्हैया के पास से एक-एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ में फिरोजाबाद से दो जुलाई की रात को ऑटो और 24 जून को फक्कड़पुरा मोहल्ले की एक दुकान से अन्य सामान चोरी करना कबूल किया। 15 मार्च को प्राइमरी स्कूल शाजापुर में भी चोरी करना कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed