फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   played holi with radhavallabh

Etawah News: राधावल्लभ संग खेली होली, प्रभु खुशियों से भर दें झोली

Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
played holi with radhavallabh
इटावा। छैराहा स्थित श्री राधा वल्लभ मंदिर पर शुक्रवार को रंगभरी एकादशी हर्षोल्लास से मनाई गई। उड़ते गुलाल के बीच भक्त होली गीतों पर खूब झूमे। मंदिर में जय-जय श्री राधे व राधावल्लभ लाल का जयघोष गुंजायमान हुआ। उन्होंने प्रार्थना की कि उनकी झोली खुशियों से भरी रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को महंत गोस्वामी प्रकाश चंद महाराज के मंदिर के पट खोलते ही भक्तों ने ठाकुर जी पर पुष्प वर्षा कर गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया।
ठाकुर जी को रंगबिरंगी पोशाक धारण कराकर ब्रज का ग्वाला बनाया गया। शाम को श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी, राधा रानी व श्री लाल जू के साथ फूलों व अबीर की होली खेली। महंत गोस्वामी प्रकाश चंद्र महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व का विशेष महत्व है। होली भेदभाव दूर कर सामाजिक चेतना जागृत करने का पर्व है। जीवन में नया रंग लाने और आनंद का उत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed