{"_id":"60b3d7228ebc3e34f903688f","slug":"plant-corona-oxygen-etawha-news-knp631291027","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बिल गेट्स फाउंडेशन लगाएगा आक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बिल गेट्स फाउंडेशन लगाएगा आक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए निजी क्षेत्र भी आगे आने लगे हैं। बिल गेट्स फाउंडेशन जिला अस्पताल और शुगर मिल एसोसिएशन जसवंतनगर सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा। सैफई चिकित्सा विवि में शासन और तीन अस्पतालों में विधायक निधि से प्लांट लगाए जाएंगे।
तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तेजी से तैयारी कर रहा है। बकेवर में नया कोविड अस्पताल बनाने के साथ, जिला अस्पताल में बाल रोग विभाग में 100 बेड का पीआईसीयू/आईसीयू बनाने की तैयारी है। सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि जिला अस्पताल, बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल, उदी स्वास्थ्य केंद्र, भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसवंत नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक और सैफई चिकित्सा विवि में दो नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। बिल गेट्स फाउंडेशन और शुगर मिल एसोसिएशन अस्पताल आकर सर्वे कर चुकी हैं।
सीएमओ ने बताया कि सैफई चिकित्सा विवि में दो प्लांट पहले से लगे हैं। तीसरा प्लांट लग चुका है, लेकिन अभी शुरू नहीं हुआ। एक और प्लांट के निर्माण का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। दो महीने के भीतर सभी ऑक्सीजन प्लांटों का निर्माण हो जाएगा।