फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pistol on the strength of rape

तमंचे के बल पर महिला के साथ बलात्कार

Sun, 10 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 10 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pistol on the strength of rape

बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात घर में अकेले सो रही

विज्ञापन
महिला के साथ पड़ोस के एक युवक ने तमंचे के बल पर बलात्कार किया। बलात्कार के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। 

क्षेत्र के गांव की एक महिला शुक्रवार की रात को अपने घर पर सो रही थी। उसका पति कहीं बाहर गया था। रात के समय मौका पाकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस आया। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी युवक ने उसके सीने पर तमंचा रख दिया व चीखने पर जान से मारने की धमकी दी।

बाद में युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया। सुबह पति के आने पर उसने घटना की जानकारी दी। पीड़िता को लेकर पति बसरेहर थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पति की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

घटना के बाद से युवक फरार है। एसओ बसरेहर गोलू राम भाटी ने बताया कि पीड़ित महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed