फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Picket kept sleeping, theft of thousands from the shop

Etawah News: सोती रही पिकेट, दुकान से हजारों की चोरी

Thu, 25 Dec 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Picket kept sleeping, theft of thousands from the shop
चकरनगर। हनुमंतपुर कस्बे में बुधवार की रात पुलिस पिकेट के पास दुकान से चोरी हो गई। हनुमंतपुरा निवासी मनीष कुमार की सिंडौस रोड पर बिजली व इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। रोज की तरह देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान के बाहर लगे खोखे का ताला तोड़कर 25 हजार रुपए कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान व नकदी पार कर दी। सुबह दुकान खोलने पहुंचे मनीष कुमार ने टूटा ताला और बिखरा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि दुकान से नकदी के साथ छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वायरिंग सामग्री व अन्य सामान गायब है। कस्बे के व्यापारियों ने घटना के बाद रोष व्यक्त करते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने और पिकेट सक्रिय रखने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अलमा अहीरवार ने बताया घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच कर चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed