फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   people will raise the problem of drain

नाले की समस्या उठाएंगे लोग

Mon, 24 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
people will raise the problem of drain
चकरनगर। हनुमंतपुरा चौराहा बाजार का नाला अवरुद्ध होने से गंदा पानी दुकानों में भरने की समस्या से परेशान दुकानदारों ने विधानसभा चुनाव में नाला निर्माण को चुनावी मुद्दा बना लिया है।
विज्ञापन

घरों से निकलने वाला गंदा पानी जल निकासी न होने से दुकानों के आगे जमा होता रहता है। बदबू और गंदगी के कारण दुकानदारों को परेशानी हो रही है। गंदा पानी जमा होने से बड़े पैमाने पर मच्छर पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात के दौरान दुकानों में पानी भरने पर तहसील प्रशासन ने अस्थायी तौर पर जल निकासी की व्यवस्था करवा द्री लेकिन जगह-जगह दबंगों ने नाले पर अतिक्रमण करके अवरुद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार शिवम तिवारी, अर्पित पोरवाल, प्रदीप दुबे, शेर सिंह, अश्विनी सिंह, श्याम बाबू पोरवाल, अखिलेश दुबे आदि ने पार्टी प्रत्याशियों के सामने नाला की समस्या को मुद्दे के तौर पर रखने का मन बना लिया है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमंतपुरा चौराहा विनोद राजावत ने बताया कि नाले की जल निकासी न होने के कारण वर्षों से बाजार में गंदे पानी की समस्या बनी हुई है।
कहा कि दुकानदारों इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। दुकानों के अंदर गंदा पानी भरने से आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। दुकानदार देवेंद्र दुबे बताते हैं कि पानी की समस्या निकासी के लिए वर्षों से विधायक सांसद के आगे नतमस्तक हो रहे हैं।

चुनाव के बाद किसी ने भी व्यापारियों की समस्या का समाधान नहीं किया। हम सब व्यापारियों ने एकजुट होकर अबकी चुनाव में यह मुद्दा बना लिया है। व्यापारी नवीन कठेरिया बताते हैं कि गंदगी के ढेर में बैठकर हम लोग व्यापार कर रहे हैं।
समस्या का समाधान के लिए सभी ने वादा किया, लेकिन समस्या का समाधान किसी ने नहीं हुआ। बताया कि अबकी चुनाव में दो टूक बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed