फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   people still journey in goods carrier wehicle

डीएम और एसएसपी के अपील के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ढोई जा रही सवारीद्घद्घद्घ

Tue, 04 Oct 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
people still journey in goods carrier wehicle
चकरनगर। घाटमपुर के भीतरगांव में हुए हादसे के बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर ट्रॉली, मैजिक और डंपर में सफर कर रहे हैं। सीएम के मानकों के उल्लंघन पर 10 हजार का जुर्माना लगाने के निर्देश के बाद भी वाहन चालक नहीं मान रहे। खुद के साथ सवारियों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। मंगलवार को आठ वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

कानपुर में साढ़-घाटमपुर मार्ग पर शनिवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली खंती में पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्रैक्टर ट्रॉली और मालवाहक वाहन से सवारी ले जाने वालों पर कार्रवाई का आदेश जारी किया है। इसके बाद डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

इसके बाद भी मंगलवार को चकरनगर में भक्त ट्रैक्टरों में भरकर कालका मंदिर दर्शन करने के लिए आते रहे। चकरनगर इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि चार वाहनों को सवारी ले जाते पकड़ा गया, जिनका चालान किया गया। वहीं सहसों थाना अध्यक्ष तेज सिंह ने बताया हनुमंतपुरा चौराहे पर मालवाहक वाहन से सवारी ले जाने पर चार वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसरेहर में इटावा बरेली हाईवे पर लोडर से लोग सेंगर नदी पुल के पास बने घटबई बाबा पर घंटा चढ़ाने जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed