फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   People of Kanshi Ram Colony forced to live a hellish life

Etawah News: नारकीय जीवन जीने को मजबूर कांशीराम कॉलोनी के लोग

Fri, 14 Apr 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 14 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
People of Kanshi Ram Colony forced to live a hellish life
जसवंतनगर। ग्राम नगला खुमान में स्थित कांशीराम कालोनी के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सफाई कर्मियों के न आने के कारण यहां पर नालियों में कूड़ा व गटर भरे हुए हैं। सड़कों पर भी गंदा पानी भरा होने से लोग बदबू से परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की अनदेखी से कांशीराम कालोनी के बाशिंदों को परेशानी का सामन करना पड़ रहा है। पाइप लाइन जगह-जगह टूटी होने और छतों पर रखीं पानी की टंकियां टूटने के कारण लोगों तक पेयजल की भी समस्या व्याप्त है। लोग हैंडपंपों से पानी भरकर किसी तरह काम चलाते हैं। इससे यहां के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी की सलमा, मीना देवी, रियासुददीन, रीता, समीर अहमद, मो. जुम्मन, विशुनादेवी, मिथुन, मजीद, उदयवीर आदि ने बताया कि अगर नदी तक जाने वाले नाले की सफाई करा दी जाए तो जलभराव की समस्या कुछ कम हो सकती है। बताया कि तहसील दिवस ओर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिशासी अधिकारी विनयमणि त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें हाल ही में चार्ज मिला है। जांच कराकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed