फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   People left in the morning, shadow silence after noon

सुबह निकले लोग, दोपहर बाद छाया सन्नाटा

Sat, 01 May 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
People left in the morning, shadow silence after noon
इटावा। साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन बाजार तो बंद रहे लेकिन दोपहर तक सड़कों पर आवाजाही बनी रही। आटो और ई-रिक्शा भी चलते रहे। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा देखा गया। गलियों में बच्चे क्रिकेट खेलते रहे।
विज्ञापन

लाकडाउन के चलते पुलिस ने शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों और प्रमुख चौराहों पर बैरीकेडिंग कर दी है। डीएम चौराहा से विकास भवन की ओर जाने वाले मार्ग तथा एसएसपी चौराहा पर पक्का तालाब चौराहा, बलराम सिंह चौराहा तथा ईदगाह चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरीकेडिंग है। इसके बावजूद सुबह दोपहिया और निजी चार पहिया वाहनों से लोग निकले। आटो और ई रिक्शा भी चलते रहे। बाजार में जरूर आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रही। दोपहर में धूप होने के साथ सड़कों पर सन्नाटा छा गया। देर शाम फिर कुछ लोग सड़कों पर देखे गए।
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि भरथना के अनुसार आवश्यक वस्तुओं की दुकानें छोड़कर बाकी प्रतिष्ठान बंद बने रहे। बजाजा लाइन चौराहा,आजाद रोड,बालूगंज,तिलक रोड, जवाहर रोड़ आदि सहित बाजार क्षेत्र सब्जी मंडी आदि में सन्नाटा रहा। इकदिल संवाद प्रतिनिधि के अनुसार सुबह दूध, ब्रेड की दुकान सब्जी के ठेले दिखाई दिए। बाजार पूरी तरह बंद रहा पुलिस गश्त करती रही। थाना अध्यक्ष जीवाराम यादव ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस और रेलवे स्टेशन पर रहा सन्नाटा
बस और रेलवे स्टेशन पर सन्नाटे की स्थिति रही। रोडवेज बस अड्डे इक्का दुक्का ही यात्री दिखे। यात्री न होने से बसें भी खड़ी रहीं। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर भी सन्नाटा रहा। स्टेशन के गेट पर कोविड जांच टीम मुस्तैद रही। लॉकडाउन की वजह से टूंडला- कानपुर एवं ग्वालियर- इटावा ट्रेन निरस्त है। स्टेशन बजरिया में भी दुकानें बंद रहीं।
आगरा बार्डर पर पुलिस ने की चेकिंग
जसवंतनगर। शुक्रवार रात को आगरा जिले की सीमा पर बलरई थाना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि आगरा की तरफ से आने वाले वाहनों की तलाशी की ली गई। जरूरी काम से आने वालों को ही आने दिया गया। सही कारण न बात पाने वालों को लौटा दिया गया। (संवाद)
अंतिम संस्कार की सामग्री के लिए भटके
इटावा। लाकडाउन में दुकानें बंद होने से मृतकों का अंतिम संस्कार करने के लिए सामग्री नहीं मिल पाई। लोग दुकान दर दुकान भटकते रहे। दुकानदारों को फोन करके जैसे तैसे सामग्री खरीदी। बीमारियों के कारण इस समय मृत्यु का आंकड़ा बढ़ गया है। शनिवार को भी कई लोगों की मौत हुई। साप्ताहिक लॉकडाउन के कारण अंतिम संस्कार सामग्री के लिए लोग भटकते दिखे। लवेदी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार किराना की दुकानें बंद होने से लोग परेशान हुए। किसी तरह दुकानदारों से मोबाइल पर संपर्क किया गया। फिर जैसे जैसे सामग्री मिल पाई। लखना व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, संजीव त्रिपाठी और इटावा व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक दीक्षित जिला प्रशासन से आवश्यक वस्तुओं की तरह अंतिम संस्कार की सामग्री बेचने वाली दुकानें भी खोलने की अनुमति देने की मांग की है। (संवाद)

फोटो संख्या 17: मनोज अग्रवाल
वैक्सीनेशन केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग हो
इटावा। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने टीकाकरण केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने की मांग भी की है। उन्होंने युवा वर्ग उत्साह से बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन कराने आ सकता है। भीड़ को देखते हुए वैक्सीनेशन केंद्रों पर तापमान जांच करने, ब्लड प्रेशर चेक करने के साथ सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जानी चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed