{"_id":"6af08dc1d9fb31f9ce0c85eb","slug":"peace-of-mind-on-sale-for-study-six-hours-of-solitude-for-500-rupees-etawah-news-c-216-1-etw1004-152836-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पढ़ाई के लिए बिक रहा सुकून, 500 रुपये में छह घंटे का एकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पढ़ाई के लिए बिक रहा सुकून, 500 रुपये में छह घंटे का एकांत
Sun, 08 Nov 2026 08:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01::राजकीय लाइब्रेरी में पढ़ाई करते अभ्यर्थी। आकाईव
इटावा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अब पढ़ाई का सुकून भी बिक रहा है। घर में शोर-शराबे और पढ़ाई का अनुकूल माहौल न मिलने पर युवा छह घंटे के एकांत के लिए 500 रुपये तक खर्च कर रहे हैं। युवाओं की इसी जरूरत ने जिले में डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में नया कारोबार खड़ा कर दिया है। किराए के कमरे में मेज, कुर्सी, एसी और हाईस्पीड वाई-फाई की व्यवस्था के साथ शुरू हुआ यह व्यवसाय अब सालाना करीब 10 करोड़ रुपये के बाजार में तब्दील हो चुका है।
पक्का बाग, चौगुर्जी, पंजाबी कॉलोनी, विजय नगर, तिकोनिया, बलराम सिंह चौराहा, एकता कॉलोनी, भरथना रोड और लुहन्ना चौराहा समेत शहर के कई इलाकों में निजी डिजिटल लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं। जिले में इनकी संख्या करीब 350 है। यहां विद्यार्थियों को छह-छह घंटे की शिफ्ट में पढ़ाई की सुविधा मिलती है। एक शिफ्ट के लिए करीब 500 रुपये शुल्क लिया जाता है। लॉकर और अन्य सुविधाओं के लिए अलग से भुगतान करना पड़ता है।
-- -- -
एक लाइब्रेरी में दो शिफ्टों में 100 विद्यार्थी
एक निजी लाइब्रेरी संचालक रजत के मुताबिक, एक लाइब्रेरी में औसतन 50 सीटें हैं। दो शिफ्टों में करीब 100 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। इस हिसाब से शहर में लगभग 17,500 विद्यार्थी डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं। न्यूनतम औसत शुल्क के आधार पर इनसे हर महीने करीब 87 लाख और सालाना लगभग 10 करोड़ रुपये का कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन
-- --
25 हजार रुपये खर्च, 25 से 30 हजार तक बचत
डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन कम लागत में कमाई का जरिया बनता जा रहा है। एक औसत लाइब्रेरी में हॉल का किराया 10 से 12 हजार रुपये, बिजली और एसी का बिल आठ से 10 हजार तथा वाई-फाई और पानी पर करीब दो हजार रुपये खर्च होते हैं। इस तरह कुल मासिक खर्च लगभग 25 हजार रुपये बैठता है। वहीं, औसत मासिक आय करीब 50 हजार रुपये तक पहुंच जाती है। खर्च निकालने के बाद संचालक के पास 25 से 30 हजार रुपये तक बच जाते हैं।
-- -- --
समय-समय पर कोचिंग और डिजिटल लाइब्रेरी की जांच अभियान चलाया जाता है। इसके लिए उन्हें निर्धारित मानकों के पालन करने के साथ ही कार्रवाई भी की जाती है। सभी संचालकों से उम्मीद है कि वह मानक के हिसाब से ही लाइब्रेरी और कोचिंग का संचालन करें।
-अतुल कुमार सिंह, डीआईओएस