{"_id":"6171a4628de22334491ce188","slug":"pcs-exam-on-24-at-47-exam-centers-etawah-news-knp6595716190","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 परीक्षा केंद्रों पर 24 को पीसीएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 परीक्षा केंद्रों पर 24 को पीसीएस परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रविवार को होने वाली पीसीएस परीक्षा के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा में 20 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनके लिए जिले के 47 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिले को 17 सेक्टरों में विभाजित करते हुए मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक एक अधिकारी को स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
पीसीएस परीक्षा के लिए जिले के अलग-अलग स्थानों पर स्थित 47 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। खास बात यह भी है कि कोरोना के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। परीक्षार्थियों के बीच दूरी रहेगी।
विज्ञापन
इसी के चलते परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। यह परीक्षा दो पारियों में कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि जिले में सम्मिलित राज्य पर अवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक वर्ष 2021 के साथ ही सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रश्न पत्रों को सुरक्षा व्यवस्था में डबल लॉक में रखा गया है। परीक्षा प्रारंभ होने से कुछ देर पहले उन्हें परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उन सभी में स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है।
कई विभागों के अधिकारियों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया है। 24 को करवा चौथ है। इसको देखते हुए परीक्षा में महिला शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। करवा चौथ के चलते पीसीएस परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के तौर पर पुरुष शिक्षकों को भी तैनात किया गया है।
डीएम के नकल विहीन परीक्षा के निर्देश
इटावा। डीएम श्रुति सिंह ने दो पालियों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापक कटिबद्ध रहें।
परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की चेकिंग की जाए। मास्क लगाकर आने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेशद्वार पर मास्क डस्टविन में डलवाए जाएं और उन्हें नया मास्क मुहैया कराया जाए।
परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेशपत्र, काले पेन के अलावा मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में डीआईओएस राजू राणा, एडीआईओएस मुकेश और समस्त उप जिलाधिकारी मौजूद रहे।