फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Patients wandered for ultrasound on the second day

दूसरे दिन अल्ट्रासाउंड के लिए भटके मरीज

Thu, 23 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Patients wandered for ultrasound on the second day
पुत्री के साथ बैठे रहीसुद्दीन। सवांद - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट के लंबी छुट्टी पर जाने से की वजह से बृहस्पतिवार को भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट डॉ.पारितोष शुक्ला 20 से 30 जून तक के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। तीन दिन से डॉक्टर मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए लिख ही नहीं रहे थे। बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कुछ डॉक्टरों ने ज्यादा दिक्कत वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा लेकिन कक्ष में ताला लटका होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि जेडी को पत्र लिखा गया है, जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

दो दिन से लौट रही हूं
जसवंतनगर की राधा देवी पति के साथ जिला अस्पताल आईं थीं। उन्होंने बताया कि कई दिन से पेट में दर्द है। बुधवार को इमरजेंसी में दिखाया था। डॉक्टर ने दो इंजेक्शन लगाकर दवाएं दी थीं लेकिन आराम नहीं मिला। आज (बृहस्पतिवार) इमरजेंसी के डॉक्टर ने पर्चे पर अल्ट्रासाउंड कराने को लिखा था लेकिन अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी लैब में कराएंगे अल्ट्रासाउंड
मेवाती टोला के गुफरान ने बताया दो- तीन दिन से पेट में दिक्कत है। सर्जन डॉ. मंगल सिंह ने पर्चे पर अल्ट्रासाउंड कराने को लिखा है। अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लगा है। पता चला डॉक्टर एक जुलाई को आएंगे तभी अल्ट्रासांउड हो सकेगा। अब निजी लैब से अल्ट्रासाउंड कराएंगे।
फोटो संख्या 02: राम किशोर यादव। संवाद
डॉक्टर के बुलाने पर आज आए थे
बसरेहर ब्लॉक के उदयपुरा के रामकिशोर ने बताया कि पेट में दिक्कत है। 18 जून को डॉ. अभिषेक को दिखाया था। उन्होंने 23 जून को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा था, इसीलिए आज अस्पताल आए थे। यहां पता चला अल्ट्रासाउंड वाले डॉक्टर छुट्टी पर हैं।

बेटी के पेट में दिक्कत है
कांशीराम कॉलोनी के रहीसुद्दीन ने बताया कि बेटी शायबा का अल्ट्रासाउंड कराने आए थे। पेट में दर्द और उल्टी होने पर उसे बुधवार को इमरजेंसी में दिखाया था। बृहस्पतिवार को ओपीडी में सर्जन डॉ. मंगल सिंह को दिखाया है, उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा, लेकिन अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला बंद मिला।

पति के साथ खड़ी राधा देवी। संवाद

पति के साथ खड़ी राधा देवी। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed