{"_id":"62893402496602085a567054","slug":"patient-s-life-trapped-between-waterlogging-etawah-news-knp6981129195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव के बीच फंस गई मरीज की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव के बीच फंस गई मरीज की जान
विज्ञापन
जलभराव में ऑटो खींचता चालक। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर के मोहल्ला अड्डा श्यामलाल में जलभराव अब जानलेवा बन गया है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे चितभवन से मरीज को लेकर जा रहा ऑटो गंदे पानी के बीच फंस गया। इससे मरीज की जान पर बन आई। चालक ने धकेलकर आटो को पानी से निकाला और मरीज को अस्पताल पहुंचाया।
मोहल्ले के अविनाश कुशवाहा ने पानी में फंसे आटो को वीडियो बनाकर पीएमओ, सीएम ऑफिस के अलावा सांसद, सदर विधायक व जिलाधिकारी को ट्वीट किया। मोहल्ले में दो साल से सड़क पर जलभराव है। सुंदरपुर रेलवे फाटक पार कर चितभवन के लिए जलभराव के बीच से बड़ी संख्या में वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं।
पिछले दिनों ईओ ने पंप से पानी निकालने का दावा किया था लेकिन गंदा पानी सड़क से निकाला नहीं जा रहा है। ईओ विनय मणि त्रिपाठी का कहना है जल निकासी का स्थायी समाधान न होने तक समस्या से निजात मिलना मुश्किल है। पंप लगवा रखा है, सेफ्टी टैंक में पानी भरवा रहे हैं।