{"_id":"606a03318ebc3e59144f1cf4","slug":"pathrav-etawha-news-knp62156589","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक जुलूस निकालने से मना करने पर पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक जुलूस निकालने से मना करने पर पुलिस पर पथराव
विज्ञापन
फोटो संख्या 41- इसी रैली को रोकने के लिए हुआ था झगड़ा
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर (इटावा)। पंचायत चुनाव में बिना अनुमति बाइक जुलूस निकालने से रोकने पर शनिवार देर रात कुरसेना गांव के पूर्व प्रधान और उनके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एक सिपाही समेत दरोगा घायल हो गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 32 के खिलाफ नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से आठ बाइकें भी बरामद की गई हैं।
जसवंतनगर कोतवाली के दरोगा नीतेंद्र कुमार वशिष्ठ पुलिस बल के साथ शनिवार रात करीब 11 बजे कुरसेना गांव में गश्त पर निकले थे। पूर्व प्रधान रूपेश यादव और उदय प्रताप वाहन जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस में करीब 50 बाइकें और 100 से अधिक लोग शामिल थे। चुनाव आचार संहिता और धारा-144 का हवाला देकर दरोगा ने पूर्व प्रधान से जुलूस निकालने की अनुमति के कागजात मांगे। कागजात न दिखाने पर बगैर अनुमति चुनाव प्रचार के लिए वाहन जुलूस न निकालने की हिदायत दी।
पूर्व प्रधान और उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दरोगा नीतेंद्र ने इसकी थाने पर सूचना दी। दरोगा राजेंद्र सिंह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिर बिना अनुमति जुलूस न निकालने और नारेबाजी न करने की हिदायत दी। आरोप है कि पूर्व प्रधान रूपेश और बेटा उदय पुलिस से भिड़ गए। उनके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव शुुरू कर दिया। कुछ पुलिसकर्मी इधर-उधर भागे। पथराव में दरोगा नीतेंद्र वशिष्ठ व सिपाही आशीष कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर जसवंतनगर कोतवाली प्रभारी नवरत्न गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर एक उपद्रवी को पकड़ लिया। घटनास्थल से आठ बाइकें बरामद कीं। दरोगा नीतेंद्र ने पूर्व प्रधान रूपेश यादव समेत 32 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ अचार संहिता उल्लंघन, धारा-144 के उल्लंघन, सरकारी काम में बाधा, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 7 सीएल एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हरपाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। रूपेश की बहू प्रधान पद की दावेदार हैं, उनके समर्थन में ही जुलूस निकाला जा रहा था। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह हैं नामजद आरोपी
पूर्व प्रधान रूपेश यादव, उनका बेटा उदय प्रताप, रामशरण, अनुज, संजेश उर्फ लालू, बबलू, अवधेश कुमार, अखिलेश कुमार, संजीव कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, हीरालाल, हिरदेश कुमार उर्फ भूरा, अवधेश कुमार का लड़का और सुनील, गुट्टा ,राजपाल सिंह, विमलेश कुमार, सज्जाक अली, विकास, विनोद, सिपाही राम, नमीन अली, मुस्किन अली, सत्यवान, भूरे सिंह, मेघ सिंह, धीरेंद्र सिंह, विमलेश और डब्बू।