फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Party officials and their wives will not contest panchayat elections

पार्टी पदाधिकारी और उनकी पत्नियां नहीं लड़ेंगे पंचायत चुनाव

Thu, 25 Mar 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Party officials and their wives will not contest panchayat elections
भाजपा की बैठक में भाग लेते जिलाध्यक्ष अजय धाकरे व अन्य - फोटो : ETAWHA
इटावा। पंचायत चुनावों की तैयारियों के संबंध में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमाकांत शर्मा ने भाजपा प्रदेश संगठन की मंशा एवं दिशा स्पष्ट की। पंचायत चुनाव में टिकट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर वितरित होंगे। प्रदेश नेतृत्व का स्पष्ट आदेश है जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे । अगर लड़ना चाहते हैं तो उन्हें अपने संगठन के दायित्व से त्यागपत्र देना होगा ।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने बताया जनपद में 8 ब्लॉक हैं। जिला पंचायत के 24 वार्ड एवं 471 ग्राम पंचायतें हैं। महिला कार्यकर्ता तो पंचायत चुनाव लड़ सकती हैं लेकिन पार्टी पदाधिकारियों की पत्नियां चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। पार्टी अपने झंडे के नीचे ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य को चुनाव लड़ाएगी। बैठक का कुशल संचालन जिला महामंत्री शिवा कांत चौधरी ने किया। उस दौरान पंचायत चुनाव के जिला संयोजक व जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, गोपाल मोहन शर्मा,विमल भदौरिया, मनीष यादव,जिला महामंत्री करन सिंह राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed