फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   PARK

खेल खेल में शिक्षा देने को शिक्षकों ने बनाया एजूकेशनल पार्क

Wed, 15 Dec 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
PARK
बकेवर। महेवा विकास खंड के लुधियानी गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने एजूकेशनल पार्क स्थापित किया है। यहां बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। साथ ही भावी पीढ़ी का बौद्धिक विकास और भी बेहतर तरीके से होगा। शिक्षक अपने विद्यालयों में छात्र और राष्ट्र हित में शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पार्क का उद्घाटन भरथना की विधायक सावित्री कठेरिया व भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने किया। इस मौके पर विधायक कहा कि यहां के शिक्षकों ने निजी संसाधनों से विद्यालयों में बच्चों के लिए एजूकेशनल पार्क का निर्माण कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने इस पार्क के टिन शेड की व्यवस्था के लिए अपनी विधायक निधि से धन देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की रीति व नीति विद्यालयों में अच्छी शिक्षा देने के साथ बच्चों में राष्ट्र हित की भावना जागृत करने की है। इस कार्य के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापक रेनू त्रिपाठी व सभी शिक्षकों का कार्य सराहनीय है। इस दौरान स्कूल की प्रधानाध्यापिका रेनू त्रिपाठी ,सहायक अध्यापक रेखा चंदानी, दीपक राजपूत ,अमन दीक्षित और मनोज कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को खेल खेल में और कुछ प्रयोग करके शिक्षा मिले। इसके लिए यह स्कूल से सभी शिक्षकों ने मिलकर प्रयास किया है। पार्क में समास, संधि, वचन, नाउन , ग्लोब, ज्वालामुखी, उत्सर्जन तंत्र ,जंतु कोशिका ,विलोम शब्द, कोण के प्रकार व अन्य शिक्षण सहायक चित्रों को कलर फुल ढंग से उकेरा गया है। वहीं, पार्क के बीच में मां सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed