{"_id":"e6cb611617bebbff5bd92d6040a9ea29","slug":"para-medical-entrance-test-on-july-19-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा मेडिकल प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरा मेडिकल प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई के तहत संचालित पैरा मेडिकल विज्ञान महाविद्यालय एवं नर्सिंग महाविद्यालय के विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र 2015-16 के लिए प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को होगी। केंद्रों की जानकारी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन
यह जानकारी रिम्स के निदेशक डा. ब्रिगेडियर टी. प्रभाकर ने दी। उन्होंने बताया कि कोर्सों के लिए केवल एक ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर काउंसलिंग द्वारा विभिन्न कोर्सों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी नियमित रूप से संस्थान की वेबसाइट देखते रहें। इसी में परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी।
विज्ञापन
संकाय अध्यक्ष एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. केएम शुक्ला ने बताया कि पैरा मेडिकल विज्ञान महाविद्यालय एवं नर्सिंग महाविद्यालय के विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सों में सत्र 2015-16 के लिए होने वाले प्रवेश से संबंधित आवेदन एवं आनलाइन शुल्क जमा करने की तिथि 15 मई 2015 से 15 जून 2015 तक है।
विज्ञापन
परीक्षार्थी अपना प्रवेशपत्र 25 जून 2015 से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रो. शुक्ला ने बताया कि 19 जुलाई को इटावा के विभिन्न केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा परिणाम एवं काउंसलिंग से संबंधित सूचना के लिए परीक्षार्थी नियमित रूप से संस्थान की वेबसाइट देखते रहें।