फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Paper ends for treatment

इलाज के लिए कागजों का झंझट खत्म

Sun, 13 Mar 2022 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Paper ends for treatment
इटावा। रेलवे अस्पताल में कंप्यूटराइज्ड पंजीकरण केंद्र शुरू होने के बाद यहां पंजीकृत मरीजों की सुविधा के लिए पेपरलेस व्यवस्था लागू की गई है। अब मरीज को चिकित्सा पुस्तिका लेकर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सिर्फ मेडिकल कार्ड, आधार या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इनमें से कोई भी एक दस्तावेज लाने पर इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन

नौ मार्च को इटावा स्टेशन का निरीक्षण करने आए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने रेलवे अस्पताल में कंप्यूटराइज्ड पंजीकरण केंद्र का उद्घाटन भी किया था।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में अन्य संसाधन बढ़ाने के अलावा जरूरी निर्देश दिए थे। इसके बाद से मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रेखा ने बताया कि अब तक 58 मरीजों ने पेपरलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया हैं। इसके अलावा अस्पताल में 1193 रेल कर्मियों, उनके परिजनों व 696 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को चिकित्सा का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के तहत इलाज और अस्पताल से दी गई सभी दवाओं, जांच इत्यादि की पूरी जानकारी मरीज को उसके मोबाइल पर हास्पिटल मैनेजमेंट इंफॉरमेशन सिस्टम ऐप के जरिए मिल सकेगी। साथ ही चिकित्सा रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जा सकेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि ऐसी व्यवस्था लागू करने वाला उत्तर मध्य रेलवे का यह पहला अस्पताल बन गया है। महाप्रबंधक ने सुविधा शुरू करने व अस्पताल की साफ-सफाई और सुंदरता के लिए 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed