फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   panchayat polls : seeking informers in village to village

पंचायत चुनाव : गांव-गांव ‘मुखबिर’ की तलाश

Tue, 22 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 22 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
panchayat polls :  seeking informers in village to village
जैसे-जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे प्रशासन की तैयारियां गति पकड़ रही है। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस मित्र प्रशासन के लिए सूचना तंत्र का कार्य करेंगे। इन पुलिस मित्रों की तलाश गांव-गांव में की जा रही है। स्वयं पुलिस विभाग इन पुलिस मित्रों का चयन कर रहा है।
विज्ञापन


गांव-गांव में नियुक्त होने वाले पुलिस मित्र वहां होने वाली हर घटना, गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देंगे। ताकि समय रहते माहौल को बिगड़ने से बचाया जा सके। पंचायत चुनाव की आड़ में लोग अपनी आपसी रंजिश निकलाते हैं, ऐसे में गांव स्तर पर पुलिस और प्रशासन अपना सूचना तंत्र मजबूत करने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन


इस बार आयोग ने चुनाव पर निगरानी के लिए पुलिस मित्र नियुक्ति करने के निर्देश दिए है। ये पुलिस मित्र पुलिस विभाग के लिए महत्वपूर्ण सूचना तंत्र बनकर उभरेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक यह पुलिस मित्र गांव में होने वाली घटनाओं, गतिविधियों और चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की रणनीतों की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस अपनी कार्यवाही को त्वरित गति से अंजाम दे सकेगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में पुलिस मित्र नियुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक ग्राम पंचायत में कम से कम दस और अधिक से अधिक 15 पुलिस मित्र बनाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed