फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Panchayat election? provisional list pending again

पंचायत चुनाव: फिर अटकी अनंतिम सूची

Thu, 03 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 03 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Panchayat election? provisional list  pending again
पंचायत चुनाव के वार्ड आरक्षण की अनंतिम सूची का प्रकाशन अचानक रोक दिया गया। मंगलवार देर रात शासन से मिले निर्देश पर प्रशासन ने प्रकाशन की कार्यवाही स्थगित कर दी। आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अब नई समय सारणी जारी की गई है।
विज्ञापन


जिसके तहत 6 से 8 सितंबर के मध्य आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन और 14 व 15 सितंबर को फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं ब्लाक प्रमुखों के पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची बुधवार 3 सितंबर को प्रकाशित की जानी थी।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार जिले स्तर पर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मंगलवार को आरक्षण सूचियां ब्लाक कार्यालय भेजी जानी थी, लेकिन देर रात करीब 11 बजे शासन से आए निर्देश के बाद आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन रोक दिया गया। जिसके बाद प्रशासन ने अनंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शासन ने आरक्षण सूची के प्रकाशन की नई समय सारणी भेजी है। जिसके तहत ग्राम पंचायत के आरक्षित प्रधानों एवं ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) के आवंटन की प्रस्तावित सूची 6 से 8 सितंबर के मध्य अनंतिम रूप से प्रकाशित होगी। इस सूची पर 6 से 10 सितंबर के मध्य आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

12 व 13 सितंबर को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 14 व 15 सितंबर को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed