फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   palika worker not getting sallery from 4 month did strike

चार महीनों से नहीं मिली तनख्वाह, हड़ताल पर गए पालिका कर्मी

Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
palika worker not getting sallery from 4 month did strike
जसवंतनगर। चार माह से वेतन न मिलने से नाराज पालिका कर्मियों ने शनिवार को हड़ताल कर दी। पालिका परिसर में ही धरने पर बैठकर एनपीएस कटौती में हेराफेरी व अफसरों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही 150 कर्मचारियों ने ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। स्वायत्त शासन कर्मचारी यूनियन के स्थानीय अध्यक्ष राधारमन यादव ने कहा कि ये हड़ताल वादाखिलाफी के विरोध में है। वेतन से एनपीएस की कटौती तो कर ली गई, लेकिन योजना में जमा नहीं की गई।
विज्ञापन

यूनियन की ओर से चार दिन पहले ही हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया गया था लेकिन मांगों पर सुनवाई नहीं हुई। हड़ताल में स्थायी व संविदा कर्मचारी शामिल हैं। अध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों को करीब चार महीनों का वेतन नहीं मिला है। परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। जबकि पालिका के अंदर धड़ल्ले से कमीशनखोरी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत 14 कर्मचारियों के वेतन से 13 महीनों की किस्त काट ली गई, लेकिन रकम योजना में जमा नहीं की गईं। आंदोलित कर्मचारियों ने एसडीएम रितुप्रिया को ज्ञापन दिया। प्रसपा महासचिव और पूर्व सभासद राजीव यादव और पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीपति यादव ने कर्मचारियों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की और दोनों नेता कई सभासदों के साथ धरने पर भी बैठ गए।
राजीव यादव ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए उनका साथ दे रहे हैं। धरने में यूनियन के मंत्री कुलदीप कुमार, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू, नवनीत कुमार, जय शिव बाल्मीकि, निशार खान, लाल कुमार, सुरजीत सिंह, सुभाष चंद्र, कविता, फूलवती आदि मौजूद रहे।

कर्मचारियों की सभी मांगें मान ली गईं हैं। 20 अक्तूबर तक कर्मचारियों का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने हड़ताल समाप्त कर दी है। आरोप निराधार हैं। - रामेंद्र सिंह, ईओ नगर पालिका जसवंतनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed