फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   palika team demolish encroachment

अवैध कब्जों के हटवाने के लिए सड़क पर उतरी पालिका टीम

Wed, 16 Nov 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
palika team demolish encroachment
इटावा। अवैध कब्जों के खिलाफ बुधवार से पालिका टीम सड़क पर उतर आई। पहले दिन पचराहा से नगर पालिका मार्ग तक फुटपाथ से अवैध कब्जे हटवाए गए। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा कब्जे मिले तो जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अवैध कब्जों के कारण जाम लगने की समस्या शहर में आम हो गई है। इसको लेकर अमर उजाला ने 12 नवंबर से अभियान शुरू किया और प्रमुखता से खबरें प्रकाशित कीं। मंगलवार को एडीएम जयप्रकाश ने पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी को अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था। जिलाधिकारी अवनीश राय ने भी इस पर नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां भी अवैध कब्जे हैं, उन्हें जल्द हटवाया जाए। अभियान में खलल डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ईओ के अवकाश पर होने के कारण नगर पालिका की टीम बुधवार को मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एनएल कुशवाहा के नेतृत्व में निकली। टीम ने फुटपाथ तक कब्जा जमाए लोगों को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ पर रखा सामान हटवाया। कई लोगों का सामान जब्त कर लिया।
निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार को भी अभियान चलाया जाएगा और फुटपाथ पर कब्जा करने वालों का चालान काटा जाएगा। पहले बाजारों में हुए कब्जों को हटवाया जाएगा। इसके बाद दूसरे मार्गों पर बुलडोजर चलेगा। अभियान के दौरान आरआई आरके शर्मा, सफाई नायक चंद्रशेखर, जयराज टीम के साथ मौजूद रहे।

शहर में अवैध कब्जों के कारण जाम की समस्या है। अतिक्रमण हटवाने के लिए कहा गया है। चेतावनी के बाद भी जो लोग कब्जे नहीं हटाएंगे तो बुलडोजर चलाया जाएगा। - अवनीश राय, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed