{"_id":"5b80b9838e60810ab2e2c7301e3d2fd6","slug":"pak-army-blamed-the-terrorist-attack-in-pathankot-ram-gopal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में आतंकी हमले के लिए पाक सेना दोषी-रामगोपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में आतंकी हमले के लिए पाक सेना दोषी-रामगोपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा
विज्ञापन
कि पठानकोट में सेना के कैंप पर आतंकी हमले के लिए पाक सेना जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना नहीं चाहती कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के
रिश्ते मधुर हों।
यदि पाकिस्तान और हिंदुस्तान के रिश्ते सुधर जाएंगे तो पाकिस्तानी सेना का वजूद ही खत्म हो जाएगा। प्रो. यादव रविवार को सैफई महोत्सव में सांस्कृतिक स्पर्धा के समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीमा पर आए दिन कोई न कोई चूक हो जाती है।
पठानकोठ हमले को दुखद करार देते हुए कहा कि दो दिन पहले जब पुलिस अधिकारी की गाड़ी छीनने की घटना हुई थी तो सतर्क रहने की जरूरत थी। हम सब जानते हैं कि पाकिस्तानी सेना कभी नहीं चाहती कि हिंदुस्तान से रिश्ते अच्छे रहें। वह अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए आईएसआई के माध्यम से गड़बड़ी कराती है।
पाकिस्तान का राजनैतिक नेतृत्व चाहता है कि हिंदुस्तान से रिश्ते सुधरें लेकिन सेना का नेतृत्व नहीं चाहता कि हिंदुस्तान से रिश्ते मधुर हों।