फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   pahale sharaab pee, phir ghar par lagaee phaansee

पहले शराब पी, फिर घर पर लगाई फांसी

Thu, 28 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
pahale sharaab pee, phir ghar par lagaee phaansee
ऊसराहार। थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में बुधवार की रात नशे में धुत युवक ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

गांव के रामदास का बेटा रोहित यादव (30) शराब का आदी था। वह नशे में घर आकर अक्सर हंगामा करता था। कई बार उसे शराब पीने और हंगामा करने से मना किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
पिता ने बताया कि बुधवार की रात भी रोहित शराब पीकर घर आया। खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया। इसके बाद उसने कमरे में लगी कपड़े टांगने वाली खूंटी के सहारे साड़ी से फांसी लगा ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह नींद खुलने पर परिजनों को रोहित फांसी पर लटकता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। रामदास के बड़े बेटे गुड्डू ने भी एक साल पहले जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रोहित के शराब का आदी होने की बात सामने आई है। वह पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed